बदायूॅं जनमत। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला द्वारा विकास खण्ड जगत के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्राम पंचातय उनौला में वृक्षारोपण फैन्सिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही दवाईयों के स्टाॅक रजिस्टर का अवलोकन करने पर स्टाॅक रजिस्टर अपूर्ण मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीएनसी वार्ड नम्बर 18 में समुचित साफ-सफाई का आभाव मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रतिक्षालय कक्ष में पंखे खराब थे। स्वयं सहायता समूह उजाला के द्वारा भोजन की आपूर्ति की जा रही है भोजन की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी को निर्देश दिए गए कि निरीक्षण में पाई गई कमियों का निराकरण कराकर फोटो युक्त अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं।
साथ ही ग्राम पंचायत उनौला में वृक्षारोपण फैन्सिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रवीन कुमार खण्ड विकास अधिकारी जगत मौजूद रहे।

