कोल्हू पर गन्ना रस की खौलती कढ़ाई में गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने मालिक पर लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। कोल्हू पर काम करते समय खौलते हुए गन्ने के रस की कढ़ाई में गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कोल्हू मालिक ने उसे मजदूरी की जगह कढ़ाई संभालने का काम दे दिया और यही कारण है कि वह उसमें जा गिरा। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी की है। यहां नाजिम का गन्ने का कोल्हू है। जिस पर गुड़ बनाने का काम किया जाता है। बताया जाता है कि कोल्हू पर अन्य मजदूरों के साथ थाना अलापुर क्षेत्र के उघैनी गांव में रहने वाले जमीरुल (34) मजदूरी करता था। शुक्रवार देर शाम वह वहां खौल रहे रस की कढ़ाई के पास काम कर रहा था। वह किसी तरह कढ़ाई में जा गिरा और गंभीर रूप से झुलस गया।
साथी मजदूरों ने उसे बमुश्किल कढ़ाई से निकाला और परिजनों को जानकारी दी। परिवारजन उसको जिला अस्पताल लेकर आए। रात भर भर्ती रहने के बाद दूसरे दिन आज शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *