बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव रविवार को बदायूं पहुंचेंगे। वह करीब चार घंटे जिले में रहेंगे। इस दौरान उनके साथ बदायूं सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शिवपाल यादव दोपहर 12 बजे डीएम रोड स्थित आदित्य यादव के आवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम को श्यामनगर जाकर सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद के परिवार से मुलाकात करेंगे।
शिवपाल सिंह यादव रविवार दोपहर करीब 12 बजे डीएम रोड स्थित सांसद आदित्य यादव के आवास पहुंचेंगे। यहां वह कुछ समय रुकेंगे। इस दौरान सांसद आदित्य यादव के साथ उनकी मुलाकात और स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की जानकारी है।
शिवपाल यादव शाम करीब चार बजे श्यामनगर पहुंचेंगे। यहां सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद की पत्नी के निधन पर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। वह शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाएंगे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।
हाजी रईस अहमद के परिवार से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव शाम करीब 4:30 बजे श्यामनगर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनके बदायूं दौरे को लेकर स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी गतिविधियां बढ़ी हैं।


