बदायूं में नैना स्वीट्स की मिठाई खाने से एक ही परिवार तबीयत बिगड़ी, विभाग से शिकायत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर के प्रसिद्ध मिष्ठान प्रतिष्ठान नैना स्वीट्स से खरीदी गई मिठाई में फफूंदी मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मिठाई का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के कई सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर-2 निवासी बृजनंदन लाल गुप्ता पुत्र शिव सहाय गुप्ता के परिवार ने नैना स्वीट्स से मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचने पर जब मिठाई को तोड़ा गया तो उसके अंदर सफेद और हरे रंग की फफूंदी दिखाई दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मिठाई में इस्तेमाल किया गया मावा और उसकी सतह खराब अवस्था में थी। परिवार के सदस्यों ने मिठाई का सेवन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
पीड़ित पक्ष ने 18 नवंबर को यूपी सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत संख्या 40014926060559 के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से मामले की जांच कर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
घटना के बाद शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिठाइयों की शुद्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग शिकायत पर क्या कदम उठाता है और मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

मिठाई में लगी फफूंद : जनमत एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *