बदायूॅं जनमत। महिला कल्याण विभाग के बैनर तले कस्बा सैदपुर में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके लिए जिला स्तरीय दल ने सैदपुर में जगह जगह लोगों से मिलकर जागरूक अभियान चलाया। इसका नेतृत्व एमएच कादरी ने किया। नगर पंचायत सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके अलावा गली गली घूमकर कार्यक्रम को सफल करने की लोगों से शपथ भी ली गई। जिसमें नगर के संभ्रांत लोगों से रूबरू होकर जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में मो आरिफ नूरी समाज सेवी, एहतराम उद्दीन वार्ड मेंबर, जीशान सिद्दीकी पत्रकार, नज़र उद्दीन, फ़ुरकान कादरी, नदीम खान, शानू कादरी आदि लोग मौजूद रहे।

