बदायूं में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण जानने में जुटी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शनिवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी प्रदीप कुमार (29 वर्ष) का शव शनिवार रात घर में फंदे से लटका मिला। युवक ने किन परिस्थितियों में आत्मघाती कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *