बदायूं में शराब के नशे में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना अलापुर थाना क्षेत्र के इमलिया नगला गांव में रविवार को हुई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, इमलिया नगला निवासी 24 वर्षीय हरिद्वारी पुत्र विजयी ने रविवार को शराब पी थी। शराब के नशे में उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए।
निजी अस्पताल में हरिद्वारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हरिद्वारी की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। हरिद्वारी के बड़े भाई जग्गी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि हरिद्वारी ने शराब पीने के बाद क्या खाया था।
जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तब उन्हें घटना का पता चला और वे उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *