बदायूॅं जनमत। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा वन स्टॉप सेंटर में कंबलों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर प्रतीक्षा मिश्रा, थाना प्रभारी सपना जायसवाल, आकांक्षा, सुनील कुमार, मौ. मुल्तजीत, संस्था प्रतिनिधि राधेश्याम, संस्था डॉयरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह, कुसुमलता सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

