जनभागीदारी से ग्राम गिधौल में हर दिन–हर घर पौधारोपण अभियान संपन्न

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सामाजिक वानिकी प्रभाग के दिशा निर्देशन एवं जिला गंगा समिति, डीपीओ नमामि गंगे के सहयोग से होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा “हर दिन–हर घर पौधारोपण अभियान” के अंतर्गत विकासखंड जगत के ग्राम गिधौल में जनभागीदारी के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव राधेश्याम ने ग्रामीणों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उपस्थित सभी लोगों को पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन से ही संभव है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के स्वयंसेवक संजय कुमार, राजकुमार गौतम, आकाश शर्मा, योगेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *