बदायूँ जनमत। शहर के बाबा कालौनी में कल रात हुई मासूम नाबालिग बच्चों की नृशंस हत्या के उपरांत आज उनके घर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में परिवारजनों से भेंट कर घटना की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस आपकी इस दुख की घड़ी में आपके साथ है। आपको न्याय दिलाने की लिए भी हर एक कांग्रेसजन आपके साथ खड़ा है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह समेत जिला प्रवक्ता उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, प्रदेश सचिव रजनी सिंह, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता सिंह मौजूद रही।
