बदायूं में रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, ग्रामीणों की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिले की तहसील बिसौली क्षेत्र के जखौरा गांव पहुंचकर लेखपाल सतीश शर्मा को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक जखौरा गांव के कई लोग नेपाल में रह रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल द्वारा उनके सत्यापन की जांच के नाम पर ग्रामीणों से पांच-पांच हजार रुपये की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन बरेली से की थी।
मंगलवार को गांव के लोगों ने लेखपाल को रुपये देने की बात कही थी। इस पर लेखपाल गांव पहुंच गया। एंटी करप्शन की टीम सुबह से ही गांव में डेरा जमाए हुए थी। जैसे ही ग्रामीणों ने लेखपाल को रुपये दिए टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम उसको सिविल लाइंस थाने लेकर आई है, जहां उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *