दातागंज पहुंचे बसपा नेता; कहा- राजनीतिक द्वेषपूर्ण से तोड़ी आतिफ खां की मार्केट, राष्ट्रपति को ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मंगलवार को दातागंज निवासी बसपा नेता आतिफ खां की दो मंजिला मार्केट को अवैध बताया पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ने बुलडोजर चलवा दिया था। जिसके तहत करीब 14 दुकानों को ध्वस्त किया गया। इसकी खबर मिलते ही बसपा नेतृत्व में रोष व्याप्त हो गया। जिसके चलते आज बृहस्पतिवार को बसपा नेता आतिफ खां के मंगल बाजार स्थित आवास पर बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दातागंज को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी के बरेली मंडल प्रभारी एवं मुस्लिम समाज के कद्दावर नेता आतिफ खां ज़ख्मी की दो मंजिला वैध दुकानों को राजनीतिक विद्वेष एवं दोषपूर्ण भावना के तहत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रभाव में आकर 14 दो मंजिला दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जबकि इन दुकानों के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पूर्व में ही पारित हो चुके हैं, जिसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा अदालत के आदेशों की अवमानना करते हुए यह कार्रवाई की गई। इस अनैतिक एवं अवैध कार्रवाई से लगभग 20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है तथा स्थानीय दुकानदारों को अपमानित किया गया है, जिससे बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं, न्यायप्रिय प्रशासन एवं आम जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन के तहत की गई मांग…

बसपा नेताओं ने ज्ञापन के तहत महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग की है कि घटना के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
राजनीतिक द्वेष के तहत किए गए नुकसान की भरपाई के लिए 20 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए तथा तोड़ी गई दुकानों का यथावत निर्माण कराया जाए।
क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय संभ्रांत व्यक्तियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक समाज के उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
जनपद में संवैधानिक मूल्यों एवं न्याय व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, मंडल जोन प्रभारी इंद्रपाल सिंह, दातागंज विधानसभा प्रभारी नेत्रपाल सिंह सागर, नीरज कुमार, बुधपाल सिंह, ओमेंद्र सिंह, जिला संयोजक प्रमोद कुमार सागर, मंडल प्रभारी आरपी त्यागी आदि नेतागण मौजूद रहे।

दातागंज स्थित आतिफ खां के आवास पर मौजूद बसपा नेता व कार्यकर्ता : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *