बदायूं में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सोमवार को एक युवक ने कथित तौर पर घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
घटना बिसौली नगर की साईं कॉलोनी में हुई, जहां गांव मिठामई निवासी चमन पुत्र कृष्ण कुमार किराए के मकान में रह रहा था। बताया गया है कि चमन अपने पारिवारिक मामलों को लेकर काफी समय से तनाव में था। सोमवार को उसने अपने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, शव को नीचे उतारा और कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक साईं कॉलोनी में किराए पर रहता था और पारिवारिक विवाद के कारण अवसाद में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *