अलापुर पुलिस को मिली मूक-बधिर किशोरी, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सोमवार सुबह अलापुर थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर किशोरी मिली है। वह अपनी पहचान बताने में असमर्थ है। किशोरी की उम्र लगभग 15 से 17 वर्ष बताई जा रही है। शारीरिक अक्षमता के कारण वह अपना नाम, पता या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है।
अलापुर पुलिस उसके परिवार का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किशोरी की जानकारी और फोटो मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर साझा की है, ताकि लोगों से मदद मिल सके। यदि किसी व्यक्ति के पास इस किशोरी से संबंधित कोई जानकारी या गुमशुदगी की रिपोर्ट है, तो वह तत्काल थाना अलापुर पुलिस के नंबर 9454402930 पर संपर्क कर सकता है।
थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने मानवीयता दिखाते हुए महिला कांस्टेबल के माध्यम से किशोरी को खाना खिलवाया। बाद में शाम के समय उसके लिए बाजार से गर्म कपड़े भी मंगवाकर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *