सहसवान पालिका अध्यक्ष और ईओ ने बांटे कंबल, प्रत्येक वार्ड में 125 पात्रों को मिलेंगे कंबल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सोमवार को सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां और अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पहल जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के उद्देश्य से की गई है। पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों और मुख्य चौराहों पर लगातार अलाव भी जलाए जा रहे हैं।
पालिका प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां और अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कुल चार हजार पात्रों को कंबल वितरित किए जाएंगे। सोमवार को 1500 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण के लिए एक विस्तृत योजना बनाई गई है। सभी 25 पालिका सदस्यों को 125-125 कंबलों के टोकन दिए गए हैं। ये सदस्य अपने-अपने वार्डों में पात्रों की पहचान कर उन्हें टोकन वितरित करेंगे, जिसके आधार पर जरूरतमंदों को कंबल मिल सकेंगे।

इस अवसर पर हाजी निसार हुसैन, जुल्फिकार चाचा, सभासद नसीम बाबू, सभासद मोहम्मद आलम, सभासद बंटी, सभासद अकरम कुरैशी, सभासद साकिर अंसारी, सभासद मोहम्मद इनाम, प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां, मुहम्मद इशहाक, कमर जमशेद, कदरुल जमीर उर्फ गुड्डू, रोहतास सिंह, योगेश कुमार, रागिव अली, विपिन कुमार, सुमेग बाबू सहित पालिका का स्टाफ और समस्त सभासद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *