बदायूं में ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत; बाइक सवार दो अन्य गंभीर घायल, चालक फरार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार शाम उझानी के सरौरा बाईपास के पास शिव मंदिर के सामने हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
मृतक की थाना कादरचौक के गांव गौरामई निवासी राजीव (40 वर्ष) बताया जा रहा है। उनके साथ बाइक पर सवार उनके छोटे भाई 15 वर्षीय अमित और 50 वर्षीय चाचा वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मजदूर उझानी से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायलों को तत्काल उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक राजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *