बदायूं जिले में चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्राथमिक

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। स्कूली बच्चों के सुरक्षात्मक यातायात के दृष्टिगत दिनांक 14 सितंबर से 19 सितंबर तक के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं यांत्रिक रूप से वाहन स्वस्थ है अथवा नहीं, की जांच की जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम गौतम द्वारा अवगत कराया गया है कि इस अभियान के लिए परिवहन विभाग द्वारा चार टीमों का गठन किया जाएगा, जो स्कूलों में जा जाकर वाहनों को यांत्रिक रूप से चेक करेंगे। जिन वाहनों की यांत्रिक कंडीशन ठीक नहीं है या खराब है उनको सुधारात्मक कार्रवाई के लिए स्कूल प्रशासन को निर्देशित करेंगे। साथ ही ऐसा न करने पर प्रवर्तन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह अभियान पुलिस, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के संयुक्त सहयोग से संपादित किया जाएगा। इसके लिए परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन सेव फ्यूचर 3.0 का प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। सभी स्कूल संचालकों एवं स्वामियों से अनुरोध है कि वह अपने स्कूल में संचालित वाहनों की फिटनेस जल्द से जल्द कराए, जो भी प्रपत्र अपूर्ण है उनको पूर्ण करें। सड़क सुरक्षा में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *