बदायूं MF हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, शाहजहांपुर से लौटते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसावां थाना क्षेत्र में एमएफ हाइवे पर काली मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान असधरमई गांव निवासी 40 वर्षीय मुनेंद्र पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई है।
मुनेंद्र शाहजहांपुर के कलान से सामान उतारकर देर रात घर लौट रहे थे। काली मंदिर से पहले अज्ञात वाहन ने उनकी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मुनेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि मुनेंद्र अविवाहित थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसावां पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *