सुरक्षा कवच ने दिया धोखा; बदायूं में भूसा भरी ट्रॉली से भिड़ी बाइक, हेलमेट टूटा.. युवक की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा के समीप बिसौली-चंदौसी रोड पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम नबीगंज निवासी वाजिद पुत्र जाफर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वाजिद हिमाचल प्रदेश में कबाड़ का काम करता था और कुछ दिन गांव में रहने के बाद बाइक से वापस हिमाचल जा रहा था।
परिजनों के अनुसार वाजिद सुबह अपने घर से हिमाचल के लिए निकला था। जब वह भटपुरा गांव के पास बिसौली-चंदौसी रोड पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक आगे चल रही भूसा से भरी ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वाजिद के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के दौरान उसका हेलमेट भी टूट गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोग मौके पर भीड़ जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक वाजिद का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *