ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्रों ने किया बदायूं का नाम रोशन; समर्द्ध गुप्ता जिला टॉप, सूफियान तृतीय

शिक्षा

बदायूँ जनमत। ब्लूमिंगडेल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र समृद्ध गुप्ता ने विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है।। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं परिवार में हर्ष का माहौल है।
वहीं, कॉमर्स वर्ग की छात्र साईंशा धींगडा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन की सभी ने सराहना की। विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। इस वर्ष विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता ने अपने संदेश में कहा, हमारे विद्यार्थियों ने अपनी कठिन मेहनत, समर्पण और अनुशासन के बल पर यह उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। समृद्ध गुप्ता एवं साइशा धींगडा की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और विद्यालय व जनपद का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा ने अपने सन्देश में कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की ही नहीं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों एवं पूरे विद्यालय परिवार की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। ब्लूमिंगडेल स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें अपने विद्यार्थियों की इस सफलता पर अत्यंत गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

जिला टॉपर समृद्ध गुप्ता : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेहंदीरत्ता, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

द्वितीय जिला टॉपर साईंशा धींगड़ा : जनमत एक्सप्रेस।
तृतीय जिला टॉपर रिद्धि पाठक : जनमत एक्सप्रेस।
तृतीय जिला टॉपर सूफियान वारिस : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *