न्याय पंचायत दहेमू में उमंग एक पहिचान के अंर्तगत परिषदीय विद्यालयों की प्रतियोगिताएं

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। विकास क्षेत्र उझानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू पर उमंग एक पहिचान कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ न्याय पंचायत प्रभारी संतोष उपाध्याय एवं प्रतियोगिता प्रभारी मनीष कुमार, नरेश चंद्र, कुमकुम पांडेय ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि आज हमारे परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कमी नही है। आप सभी बच्चे प्रतियोगिताओं में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करें। प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताएं संतोष उपाध्याय, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, रामकिशोर पाल एवं उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताएं नरेश चंद्र, कुमकुम पांडेय, रामू, आशुतोष प्रताप सिंह, करन पाल की निगरानी में हुई। उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताओं में भाषण हिंदी में दहेमू के सुशांत तोमर, भाषण इंग्लिश में दहेमू की नेहा, डिक्टेशन में ज्योरा की मैमुना सैफी, वाद विवाद प्रतियोगिता में दहेमू की महक व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दहेमू की प्रत्या, महक, सुशांत तोमर विजयी रहे।
प्राथमिक स्तर पर बाल कविता हिंदी में सिकन्द्राबाद की आर्ची, बाल कविता इंग्लिश में पारवाला के शिवम, कहानी सुनाओ में हरिसिंह पुर की साक्षी राजपूत, डिक्टेशन व सामान्य ज्ञान में ज्योरा के यश विजयी रहे। विद्यालय परिवार की तरफ से प्रथम, दिव्तीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया व आये हुए सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्याय पंचायत दहेमू प्रभारी संतोष उपाध्याय ने आये हुई सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जावेद सिद्दीकी, विजेंद्र सिंह, अजय पाल, दुर्गा, रेखा, रूपेंद्र यादव, उमेश शर्मा, सुशील त्रिवेदी, रश्मि ग्रेवाल, प्रतीक कुमार, भूप सिंह, अभिषेक प्रताप, राम प्रकाश, नारायण स्वरूप, भूरी सिंह, दिनेश यादव, संतोष कुमार, ओमवीर, सुशील गुप्ता, कपिल, मनमोहन सारस्वत, हरिशंकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *