बदायूॅं जनमत। बीती रात इस्लामनगर कस्बे में डकैतों द्वारा मलिक समाज के निज़ाकत के घर में जमकर लूटपाट की गई, साथ ही परिवार को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। इसके विरोध में आज गुरूवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने इस्लामनगर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली और चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आला अधिकारो से बात की। पुलिस के आला अधिकारियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।
पूर्व मंत्री आबिद ने कहा मैं इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा हूं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की। इस मौके पर उनके साथ सभासद अनवर खान, सुहेल सिद्दीकी, हर्षित यादव, अमन यादव, नईम शास्त्री, अफसर अली खान, कौसर अली, लालू भाई, छोटू भाई, बबलू, रिजवान आदि मौजूद रहे।

