जनमत एक्सप्रेस की खबर का असर, उसहैत पुलिस ने ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र में बालू से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली दिन-रात गुजरते हैं। नगर क्षेत्र के व्यस्तम चौराहों पर ओवरलोड वाहन स्टंटबाजी करते हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दो दिन पहले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का स्टंट करते एक वीडियो जनमत एक्सप्रेस ने अपने फेसबुक पेज पर वायरल किया था।
वीडियो वायरल होने के बाद उसहैत पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आया और उसहैत क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ अभियान चलाया गया। गुरुवार को चले अभियान के तहत बालू से भरे एक ओवरलोड स्वराज ट्रैक्टर मय ट्राली के पकड़ा गया। अभियान की सूचना पर अन्य ट्रैक्टर चालक सारा दिन गायब रहे।
वहीं पकड़े गए ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाने ले आई, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली का भारी चालान किया गया। साथ ही उसहैत थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान किया गया है। इसके अलावा चालक को आगे से ओवरलोड वाहन न चलाने की नसीहत दी गई है। उन्होंने कहा पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *