बदायूं में भीषण हादसा; अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा ITI के दो छात्रों की मौत, तीसरा साथी घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शनिवार दोपहर बदायूं-बरेली हाईवे पर चंदन नगर खरैर गांव के पास सड़क हादसे में आईटीआई के दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक अपने कॉलेज से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में आदित्य (19 वर्ष) और अंशुल (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी के रहने वाले थे। जबकि उनके साथ बाइक पर सवार गौरव (18 वर्ष) निवासी ग्राम वृंदावन, थाना बिनावर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना तेज था कि बाइक कई मीटर तक घसीटती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाइक को टक्कर मारने वाली वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *