बदायूं में 2.9 किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार; बाइक और फोन बरामद, रात्री गस्त के दौरान मिली सफलता

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइंस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 954 ग्राम अफीम बरामद की है। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें मादक पदार्थ की बरामदगी हुई। तीनों अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइंस लाया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान राजीव पुत्र भूरे निवासी ग्राम अम्बियापुर थाना बिनावर, सुमित पुत्र भजनलाल निवासी ग्राम मोहम्मद नगर थाना सिविल लाइंस और इब्रीश कुमार पुत्र देव प्रकाश निवासी ग्राम मोहम्मद नगर थाना सिविल लाइंस के रूप में हुई है। इस मामले में थाना सिविल लाइंस पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *