देर रात शहर का भ्रमण कर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा ने जरुरतमंदों को कंबल बांटे

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए देर रात शहर के विभिन्न स्थानों पर जैसे प्राइवेट बस स्टैंड पर बने अस्थायी रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, शेल्टर होम सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान साफ नजर आई। जरूरतमंदो ने कहा कि इस भीषण ठंड में कंबल मिलना उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है। उन्होंने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा एवं चेयरमैन फात्मा रज़ा का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को जरूरतमंद गरीबों के लिए संजीवनी बताया।

रात में रेलवे स्टेशन पर जरुरतमंद को कंबल देते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *