सैदपुर में हुसैनी फाउंडेशन ट्रस्ट ने राहगीरों को पिलाया शरबत, मुफ्ती सैयद वाक़िफ अली ने की सरपरस्ती

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। हर साल की तरह इस वर्ष भी कस्बा सैदपुर में ईदगाह के पेशे इमाम हज़रत मुफ्ती सैय्यद वाक़िफ़ अली साहब की सरपरस्ती में हुसैनी फाउंडेशन ट्रस्ट (हुसैनी ग्रुप) की जानिब से तपती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच एमएफ हाइवे स्थित सैदपुर बस स्टैंड पर सबीले हुसैन लगाकर थके हारे प्यासे मुसाफिरों को शरबत पिलाया गया। साथ ही आइसक्रीम भी बांटी गईं।
यह सबील सुबह से शाम तक चलती रही और प्यासे मुसाफिर ठंडा शरबत पीते रहे। जिससे हजारों लोग अपनी प्यास बुझाते रहे और शरबत व आइसक्रीम बांटने और बंटवाने वाले लोगों को दुआएं देते रहे। सबील में बस्ती के कई जिम्मेदार लोगों ने सेवा भाव से हिस्सा लिया। लंगर किया और करवाया।
इस अवसर पर मुफ्ती सैयद वाक़िफ अली, आतिफ अली, मुस्लिम कुरैशी, हाफिज आरिफ नूरी, सै.दानिश अली, असलम मेंबर, डॉ मुदस्सिर, डॉक्टर इजहार, हाजी हनीफ कुरैशी, हाफिज तकी, इमरान अली, उवैस अली, फराज अली, इकरार खान, जीशान सिद्दीकी, आदिल भाई, खालिद कादरी, जुनैद खान, मोअज़्ज़म खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *