बदायूॅं जनमत। एमएफ हाईवे पर चौडेरा शिकारपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई।
घटना शुक्रवार को रात करीब दस बजे की है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अरीद पुत्र मोहम्मद रफी के रूप में हुई है, जो कस्बा अलापुर के वार्ड संख्या पांच का निवासी था। बताया गया कि अरीद उसहैत से अपने घर अलापुर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई संजीव गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भागने का प्रयास कर रही पिकअप गाड़ी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज है।

