बरेली जनमत। आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी के छोटे साहबजादे सरकार मुफ्ती-ए-आजम हिंद मुस्तफा रज़ा खां के एक रोज़ा 46वां उर्स-ए-नूरी का पोस्टर जमात रजा-ए-मुस्तफा ने जारी किया। दरगाह आला हजरत स्थित दरगाह ताजुशारिया पर एक रोज़ा उर्स-ए-नूरी 29 जून बरोज़ सोमवार (पीर) को काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती और जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां की सदारत व जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में मनाया जाएगा।
जमात रज़ा के पूर्व प्रवक्ता समरान खान ने बताया आज जमात रज़ा के मुख्यालय पर उर्स-ए-नूरी को लेकर बुद्धवार को बैठक आयोजित की गई। वहीं एक रोज़ा उर्स-ए-नूरी का पोस्टर भी जारी किया गया। 29 जून बरोज़ सोमवार (पीर) को दरगाह ताजुशारिया पर फजर की नमाज़ बाद कुरानख्वानी होगी। दिन भर दरगाह पर हाज़िरी का सिलसिला चलता रहेगा, और जायरीनों के लिए लंगर का भी इंतजाम किया जाएगा। मुख्य कार्यकर्म बाद नमाज़-ए-ईशा देश-विदेश से आए उलमा-ए-इकराम और सज्जादगान की तकरीर होगी। देर रात को 01:40 मिनट पर सरकार मुफ्ती-ए-आजम हिंद मुस्तफा रज़ा खां के 46वा कुल की रस्म अदा की जाएगी। एक रोज़ा उर्स का समापन हो जाएगा।
इस मौके पर बैठक में मौलाना शम्स, मौलाना आबिद नूरी, मौलाना सय्यद अजीमुद्दीन अजहरी, उर्स कोर कमेटी से मोईन खान, हाफिज इकराम रज़ा खां, डॉक्टर मेंहदी हसन, समरान खान, शमीम अहमद, कौसर अली, यासीन खान, अब्दुल्लाह रज़ा खां, मोईन अख्तर, सैयद सैफ रजा कादरी, बख्तियार खां, शाहिबुद्दीन रजवी, असलम खान एडवोकेट, राशिद खान आदि लोग मौजूद रहे।

