बदायूं में जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष; कई राउंड फायरिंग हुई, 8 लोग घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दो बीघा जमीन अवैध रूप से जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद को गया। यह विवाद खूनी संघर्ष बदल गया। लाठी-डंडे के बीच कई राउंड फायरिंग की गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के लगभग आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है। इसके बाद तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसेरा गांव के सत्यवीर का कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाने से लेकर एसडीएम तक शिकायतें की थीं, लेकिन जमीन की पैमाइश नहीं कराई गई। पुलिस ने विवाद बढ़ने के संकेत मिलने के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाया। सत्यवीर ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मेड़ तोड़कर उसकी एक बीघा और उसके भाई की एक बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसको लेकर लगातार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बुधवार सुबह सत्यवीर पक्ष के लोग अपने खेत में जोताई करा रहे थे।

30-35 लोग असलहों से लैस पहुंचे…

आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 30-35 लोग असलहों से लैस होकर वहां पहुंचे और धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इसी बीच विरोधी पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग करने का भी आरोप है। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ है। सूचना पर बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में करते हुए घायलों को सीएचसी भेजा। वहीं, खेत में चले ईंट पत्थर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *