बदायूं टू दिल्ली ट्रेन का उद्घाटन; 16 अप्रैल से नई दिल्ली और 17 से कासगंज से नियमित चलेगी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। क्षेत्रीय जनता की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 14315/114316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर नई दिल्ली से कासगंज तक 16 अप्रैल से तथा कासगंज से नई दिल्ली तक 17 अप्रैल से नियमित चलाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस नियमित ट्रेन का संचलन इस प्रकार है…

इस गाड़ी का नियमित संचलन विस्तारित मार्ग पर 16 अप्रैल से 14316 नई दिल्ली-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 16.35 प्रस्थान कर पूर्व समय-सारणी के अनुसार मध्यवर्ती निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए बरेली से 22.00 बजे, बदायूं से 22:45 बजे, उझानी से 23.00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 23.32 बजे छूटकर अगले दिन कासगंज 00.10 बजे पहुँचेगी। जबकि वापिसी यात्रा में 17 अप्रैल से 14315 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से 02.50 बजे प्रस्थान कर सोरों शूकर क्षेत्र 03.08 बजे, उझानी से 03.37 बजे, बदायूं से 03.55 बजे, बरेली से 04.55 बजे से छूटकर पूर्व समय-सारणी के अनुसार मध्यवर्ती निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली 10.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में एसएलआरडी का 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 09 एवं वातानुकूलित कुर्सी यान का 02 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

इंटरसिटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *