बदायूं में छोड़कर चली गई दूसरी भी पत्नी तो युवक ने कर ली आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा माधो गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। दुर्विजय (40) पुत्र चेतराम ने रस्सी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। परिवार के सदस्यों ने सुबह उन्हें मृत पाया।
पुलिस के अनुसार, दुर्विजय की पहली शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी। उनकी पहली पत्नी चार साल तक उनके साथ रहने के बाद उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद दुर्विजय ने दूसरी शादी की, लेकिन वह पत्नी भी बीते माह उन्हें छोड़कर चली गई।
परिजनों ने बताया कि दूसरी पत्नी के जाने के बाद से दुर्विजय गहरे अवसाद में थे। इसी अवसाद के चलते उन्होंने शनिवार सुबह यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *