बदायूं में उर्से कादरी का आगाज; बड़ी तादाद में पहुंचे अकीदतमंद, कल होगी कादरी मजीदी कॉन्फ्रेंस

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। विश्व प्रसिद्ध दरगाह आलिया कादरिया पर शनिवार को हुजूर शाह ऐनुलहक हजरत अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैहि का तीन दिवसीय सालाना उर्स शरीफ खानकाह के साहिबे सज्जादा काजी ए जिला हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती में शुरू हुआ। उर्स के आग़ाज़ के दौरान कुरआन ख्वानी व तबर्रुकात शरीफ का दीदार कराया गया। महफिल का आगाज कारी फरमान कादरी ने तिलावते कुरान मजीद से किया। उसके बाद नाजिमे उर्स हजरत अब्दुल कय्यूम कादरी, हाफिज गुलाम अतीफ कादरी, हाफिज असद मुईन कादरी, अब्दुल हन्नान कादरी, अनीस पटेल कादरी ने नात शरीफ पेश कीं।
साहिबे सज्जादा काजी ए जिला हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी ने पहले अपना कलाम पेश किया, उसके बाद अपनी इल्मी तकरीर से लोगाें के दिलों को रोशन किया। साथ ही साहिबे उर्स की ज़िंदगी पर रौशनी डाली।

जिला क़ाज़ी ने पढ़ाया निकाह…

उर्स के मौके पर शहीदे बगदाद वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत एक अकीदतमंद का निकाह काजी ए जिला ने पढ़ाया और साथ ही उन्होंने सभी लोगों से बिना दहेज के शादी करने का आह्वान किया।
वहीं कल रविवार 9 नवम्बर को बाद नमाज़े ज़ोहर तबर्रुकात शरीफ की ज़्यारत कराई जाएगी और बाद नमाज़े असर हल्का ए ज़िक्र होगा। बाद नमाज़े इशा बड़ी कादरी मजीदी कॉन्फ्रेंस होगी। दस नवंबर सोमवार को बाद नमाजे फज्र कुल शरीफ की फातिहा के साथ उर्स की महफिल का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *