पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में अदा की। ईदगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एक कैंप लगाया गया। इस कैम्प में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव और बदायूं लोक सभा सांसद आदित्य यादव के पीआरओ अनिल यादव ने लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने सभी नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रज़ा और छोटे बेटे अदान रज़ा भी मौजूद रहे। नमाज के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ज़िला काज़ी हजरत अतीफ मियां कादरी से मिलने उनके आवास पहुंचे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह, सभासद अनवर खां, सभासद मुशाहिद, सभासद अरविंद राठौर, पूर्व सभासद हारून, साजिद नेता जी, मोहम्मद मियां, फ़रहत सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, हर्षित यादव, शशांक यादव, दिनेश एडवोकेट, सीएल गौतम एडवोकेट, बब्लू रिजवान, अफसर अली, कौसर अली, युनुस अल्वी, जाहिद गाजी, विलाल लोदी, शहजादे सलमानी व नगर पालिका स्टाफ समेत आदि लोग मौजूद रहे।

नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व अन्य : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *