बदायूं में दो दिवसीय अंबेडकर जन्मोत्सव का भंते विमल बोधी ने किया शुभारंभ

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। बुद्ध अंबेडकर जन्मोत्सव सेवा समिति सिसइयां के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन हुआ। ग्राम सिसइयां में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन से ओतप्रोत सुंदर झांकियो के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। नशा उन्मूलन एवं सर्व शिक्षा अभियान पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त किए गए। ग्राम सिसइयां में दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ भंते विमल बोधी ने बुद्ध वंदना कर किया और कारगिल शहीद हरिओम सिंह के बेटे कुंवर शिवम प्रताप सिंह ने शोभायात्रा को पंचशील की झंडी दिखाकर रवाना किया।
शोभा यात्रा में बुद्ध, अंबेडकर एवं बहुजन महापुरुषों के जीवन दर्शन से जुड़ी दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल रही। शोभा यात्रा अंबेडकर पार्क में विसर्जित हुई। रात्रि में अंबेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित नाट्य मंचन हुआ। सेवानिवृत्ति एसआई लल्लू सिंह ने विभिन्न कक्षाओं में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यहां जनसभा में बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर आरपी त्यागी ने कहा कि डॉ आंबेडकर एवं बहुजन महापुरुषों ने अपने क्रांतिकारी संघर्ष से समाज को जागरूक किया। आज हमें उनके बताएं मार्ग पर चलने की जरूरत है, तभी हम उनके सपनों को साकार कर सकेंगे। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बौद्ध महाउपासक डॉ क्रांति कुमार ने कहां की बहुजन महापुरुषों के करवा को गति देने से ही शोषित पीड़ित समाज का उत्थान हो सकता है। बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर जयपाल सिंह ने कहा कि आज हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा देनी चाहिए जिससे कि वह उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सके।
जनसभा को बसपा के जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह निमेष, डॉ गुच्छन इरफान, चिरंजी लाल एडवोकेट, महिपाल सिंह टंडन, राजीव कुमार, ज्ञान सिंह पाल, ब्रह्मानंद गौतम एडवोकेट, नरेश पाल, जहीर अहमद, अरविंद कुमार, हुरेंद्र पाल सिंह, धीरज सागर, अनीता बौद्ध, पुष्पा गौतम, आरती कुमारी, प्रीती सिंह, सविता अंबेडकर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में आनंद भारती ग्राम प्रधान, जयपाल सरपंच, सत्यपाल सिंह, सुनील बाबू, हाकिम सिंह, गिर्राज किशोर, नरेश गौतम, लाल सिंह, डॉ अजीत, राजेश्वर, हरनाम सिंह, डॉ मुकेश क्षेत्र पंचायत सदस्य, राजाराम मास्टर, प्रेम कुमार, मेहरबान सिंह, सतीश, धीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, अतर सिंह, अमरदीप, सूरजपाल, बीरबल, डॉ सुरेंद्र, भगवान दास, यशवंत सिंह, रज्जू, देवेंद्र कुमार, लव कुमार, छोटेलाल, लख्मीचंद, जयपाल, परमेश्वरी, सुरजीत, संग्राम, विनोद कुमार, बीपी सिंह, नेकराम ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष डॉ हेम सिंह ने की, संचालन इं. हर्षवर्धन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *