बदायूॅं जनमत। इस साल 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तहरीक ए इस्लाहुल मुस्लिमीन एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की जानिब से जामिया इमदादिया असुन्निया में सीरत ए मुस्तफा कंपटीशन का आयोजन सय्यद ज़िया अशरफ अल अशरफीउल जिलानी कि सरपरस्ती में किया गया। जिसमें 500 बच्चों ने हिस्सा लेकर इसकी शान बढ़ाई।
कंपटीशन तहरीक के अध्यक्ष हाफिज ओ कारी गुलाम दस्तगीर कादरी बदायूंनी की निगरानी में हुआ। जिसमें शहर व इतराफ के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस कंपटीशन में शहर के उलेमा ए केराम व मुअज्जाजीन ने शामिल होकररौनक को बढ़ाई। तहरीक में से हाफिज यामीन गाजी, मोहतरम शहादत अंसारी, मौलाना सैफ, मौलाना जीशान, हाफिज अजहर, मौलाना अमीर, हाफिज फैजान चिश्ती ने अपनी खूब मोहब्बतों और मेहनतों का इजहार किया। इस कंपटीशन में बच्चों की खूब मेहनत जाहिर हुई, वहीं 16 सितंबर दिन मंगलवार को बच्चों को इनामात व सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही टॉपर आने वाले को इनाम में तहरीक की जानिब से स्कूटी दी जाएगी।


