जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर ककराला के मदरसे में IIB ने किया पौधरोपण, बच्चों को जागरूक किया

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इंडिया की जानिब से 1500 साला जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मदरसा अल जामियातुस सकलैनिया ककराला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खिताब फरमाने के लिए बोर्ड के नेशनल चेयरमैन मौलाना डॉ यासीन अली उस्मानी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हर साल की तरह इस साल भी इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड की बदायूं यूनिट की जानिब से पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के पैदाइश के मुबारक़ महीने में कारवाने इल्म और पौधरोपण किया गया। नेशनल चेयरमैन मौलाना डॉ यासीन उस्मानी ने बच्चों को दीनी और दुनियावी इल्म ज़्यादा से ज़्यादा हासिल करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा हमारे बच्चे “नेकी और भलाई का काम करेंगे, पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, मुलको -क़ौम का नाम रोशन करेंगे।
मदरसे के बच्चों और अध्यापकों को फूल और क़लम देकर सम्मानित किया गया। तेज़ बारिश के दौरान भी प्रोग्राम करने के लिए हौसला अफ़ज़ाई भी की गई। इस मौक़े पर बोर्ड के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर साहिबे आलम, ज़िला अध्यक्ष इबादुर्रहमान, उपाध्यक्ष अमिरुल हसन खान, मौलाना तसददूक, अशफ़ाक़, अहमद परवेज़ आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *