बदायूॅं जनमत। मौलाना मुमताज हैदर सऊदी अरब से उमरा की इबादत पूरी कर वतन लौट आए हैं। उनका बिसौली नगर आगमन पर अकीदतमन्दों ने गर्म जोशी से स्वागत किया और फूलों से इस्तकबाल किया। कस्बा सैदपुर निवासी सुनहरी मस्जिद के मुताबल्ली मौलाना मुमताज हैदर बीते दिनों उमरा करने के लिए मदीना शरीफ गए हुए थे। इस दौरान बिसौली स्थित बिलाल मस्जिद के इमाम मौलाना शादाब रजा उवैसी, कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी एवं मदरसा जामिया हनफिया रजविया के नाजिमें आला मुफ्ती शाने आलम मिस्बाही के नेतृत्व में अकीदतमंदो द्वारा एआर फिलिंग सेंटर पर भव्य स्वागत किया गया।
इस मुबारक मौके पर रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, हाफिज मेहरबान खां, मशहूद खां हमदम, सपा नेता वाजिद खान, जाकिर खां, फराज खां, मुशाहिद अल्वी, मो. उमर, मो. कैफ, अमन खां, शम्सीर अब्बासी आदि मौजूद रहे।

