बदायूॅं जनमत। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक राजकीय मेडिकल कॉलेज में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है।
तिरंगा यात्रा की अगुवाई प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने की, यात्रा में उप-प्रधानाचार्य डॉ नेहा सिंह, मुुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रितुज अग्रवाल, संकाय सदस्यों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी संकाय सदस्यों, छात्रों एवं कर्मचारियों से भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ मुकत्याज हुसैन, डॉ सुचेता यादव, डॉ श्रवण कुमार भार्गव, डॉ रश्मि सिंह, डॉ लालेन्द्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी, डॉ श्री निवासन गांधी, प्रो अनिल गुर्जर, डॉ अभिलाष यादव, डॉ प्रदीप मदरेड़ा, गजेन्द कुमार सिंह, अजय पारिक, सुनील कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य, एमबीबीएस, बीएससी एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

