बदायूॅं जनमत। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता मौलाना डाक्टर यासीन उस्मानी ने स्वागत किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए निष्पक्ष और ईमानदारी से समाज और पार्टी के लिए कार्य करने की नसीहत दी।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हन्नान मियां, दातागंज विधानसभा अध्यक्ष आसिफ नियाजी और उसहैत नगर अध्यक्ष मुजफ्फर अली को फूल मालाएं और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया, साथ ही पीडीए के हित और मजदूर, किसान, छात्र व बेरोजगारों की आवाज़ बुलंद करने की नसीहत दी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि जिले का नौजवान जब सियासत में आगे बढ़ता है तो खुशी होती है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी एक नेता या विचारधारा की गुलामी और जीहुजूरी से बचना चाहिए। सियासत में आगे आकर समाज को सुधारने और तरक्की के रास्ते पर ले जाने का मकसद होना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते मौलाना यासीन उस्मानी

