सांसद धर्मेंद्र यादव ने किसानों का पक्ष रखा, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने को कहा

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ सांसद व पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने देश के किसानों और स्वामीनाथन के मुद्दे को लेकर पार्टी का पक्ष रखा।
श्री यादव ने कहा कि देश की कृषि मंत्री ने अपने जवाब में कहा है कि लगभग पिछत्तर हजार किसानों की आय दोगुनी अथवा उससे ज्यादा बढ़ी है, जबकि सच्चाई यह है कि एक सौ चालीस करोड़ की आबादी वाले इस देश में लगभग सात प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं। आप 2014 का अपना घोषणा पत्र पढ़िए, उसमें आपने कहा था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करेंगे। मेरा इस भाजपा सरकार तथा मंत्री जी से सीधा सवाल है कि 2014 में सरकार बनाने के लिए आपने किसानों को गुमराह क्यों किया कि सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि देश का किसान हताश, उदास और परेशान है और आत्महत्या करने को मजबूर है लेकिन आप लोग सिर्फ भाषण देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हो। देश का किसान स्पष्ट रूप से जानना चाहता है कि आयोग की सिफारिश को कब लागू किया जाएगा।

सपा नेता व सांसद धर्मेंद्र यादव : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *