बदायूँ जनमत। ककराला स्थित हज़रत शाह शुजाअत अली मियां रह• के उर्स की तैयारी जोरों पर हैं। उर्स आगामी 28 व 29 मार्च को आयोजित होगा। दो दिवसीय उर्स के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। डीएम अवनीश राय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम स्थल पर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) राजेश कुमार सिंह को कार्यक्रम स्थल एवं सम्पूर्ण कस्बा ककराला एवं जुलूस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तहसीलदार (न्यायिक) सदर सुरेन्द्र कुमार द्वितीय को कार्यक्रम स्थल, तहसीलदार सदर दीपक सिंह को ककराला उसहैत मार्ग के प्रवेश द्वार पर तथा नायब तहसीलदार सदर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने पुलिस व नगर निकाय को साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मौके पर मौजूद रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहें, ताकि उर्स शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

