प्रदेश का निज़ाम जल्द बदलेगा, कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से मेहनत करें : सतीश प्रेमी

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली विधानसभा के गांव पैगा में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ एजेंटों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आव्हान किया।
पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का निजाम जल्द बदलेगा, बस जरूरत इस बात की है कि कार्यकर्ता पूरी शिद्दत और मेहनत से जुड़ जाएं। ताकि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। सपा के वरिष्ट नेता काजी शाहनवाज खां ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांव-गांव और घर-घर जाकर पीडीए की मुहिम को मजबूत करें और पार्टी की जनहित नीतियों का प्रचार प्रसार करें।
विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि 14 अप्रैल को सपा द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान एड. मोहित शर्मा, शिवम यादव, एड. राजीव यादव, सोमेश प्रताप सिंह, कृष्णवीर यादव पूर्व प्रधान, जुगल किशोर गुप्ता, जफर खान, सूरजपाल गिहार, चौधरी विकास यादव, पंकज यादव, पंचम सिंह, मुनेश सागर, वीरेश प्रजापति, सचिन सक्सेना आदि ने कार्यक्रताओं को संबोधित किया। अंत में सुरेंद्र सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, एड. गजेंद्र यादव, जयपाल सिंह, मुनेंद्र यादव, धर्मचंद्र वाल्मीकि, केके पाल, फूल सिंह, कल्याण सिंह यादव, अवनेश यादव, ठाकुर तेजवीर सिंह, मुजफ्फर अली, नेमपाल यादव, धर्मवीर प्रधान जी, गौरव प्रधान, डालचंद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

बिसौली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी : रिपोर्ट आईएम खांन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *