बदायूॅं जनमत। दातागंज तहसील क्षेत्र के ब्लॉक उसावां के अंतर्गत सिठौली खाम में तैनात केयर टेकर को साढे चार साल से वेतन नहीं मिला है। परेशान होकर वह दर-दर भटक रहा है। जिसके चलते केयरटेकर ने मजबूरी में अब एक वीडियो जारी की है, जिस वीडियो में केयरटेकर ने कहा है कि हमारी ग्राम पंचायत पर काफी दिनों से खालिद अली सचिव आ गए हैं। जो मानदेय के भुगतान पर मुझसे 50 प्रतिशत रुपये मांग रहे है।
उनका कहना है कि अगर रुपये नहीं दोगे तो हम आपका मानदेय नहीं निकाल पाएंगे। इसी के साथ केयर टेकर लालाराम ने बताया कि हमने जब पहले वाले सचिव से कहा था। उस समय भी वेतन बाकी था, तो उन्होंने कहा था हम वेतन आपका निकाल देंगे, उन्होंने कोई रुपए की मांग नहीं की थी। लेकिन जब से यह आए हैं तब से यह सीधे मुंह बात नहीं कर रहे हैं।
इस सम्बंध में एडीओ पंचायत दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। बाकी मामले की जानकारी करवाते हैं, अगर ऐसा है तो कार्यवाही की जाएगी।

