बदायूं में 14 बकरे चोरी; भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले में 14 बकरों की चोरी का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना उघैती क्षेत्र के गांव छिवऊ कलां निवासी मोहम्मद अशफाक ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की रात उनके घेर में बंधे 14 बकरों को अज्ञात चोर चुरा ले गए। काफी तलाश के बावजूद बकरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद 23 अप्रैल को अशफाक ने शक के आधार पर कुछ लोगों को नामजद किया। नामजद किए गए लोगों में गांव निवासी रजनीश गुप्ता शामिल हैं। वह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं।
इनके अलावा, संभल जिले की कोतवाली हयातनगर निवासी मुन्ना और सोनू पुत्र इस्लाम को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की है। उघैती इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *