बदायूॅं जनमत। शेखूपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ग्राम कादरचौक, नूरपुर, चैतू नगला और पीरबट्टू में “पीडीए” का प्रचार किया। सभी ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। हार व फूलों की बारिश की तथा आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया।
आबिद रजा ने कहा कि ऊपर वाला इज्जत और जिल्लत की जगह दोनों खुद ही तय करता हैं। आबिद रज़ा ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री हर हालत में बनाना है। इसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी चाहिए।

