बदायूं में ARTO की कार्रवाई; 52 वाहनों के चालान, 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण हुआ

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उत्तर प्रदेश शासन एवं डीएम अवनीश राय के निर्देशानुसार एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम गौतम के द्वारा दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट के, बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालित करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा सड़क के किनारे खड़े अवैध पार्किंग के उपयोग में 52 चालान किए गये। वहीं एक माल वाहन ओवरलोड पाए जाने पर चालान (बंद) की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उप संभागीय परिवहन कार्यालय की गठित टीमों एवं उप निरीक्षक यातायात की संयुक्त टीमों द्वारा 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण कर रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की गई। एआरटीओ ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *