बदायूॅं जनमत। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी को उझानी के ग्राम कुढ़ा नरसिंहपुर में स्थित मेंथा फैक्ट्री भारत मिन्ट एण्ड एप्लायड कैमिकल्स में रात्रि में जोगेन्द्र पुत्र रामबहादुर ग्राम बसावनपुर तहसील बिल्सी, विवेक पुत्र रजिस्टर ग्राम पसेई एवं भानू पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम मुरसेना तहसील दातागंज की अंगीठी जलाकर कमरे का दरवाजा व खिड़की बन्द करके सो जाने के कारण दम घुटने से मृत्यु होने सम्बन्धी प्रकरण में पूर्व में जांच के लिए 19 से 24 जनवरी तक उप जिलाधिकारी सदर के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया था।
उन्होंने पुनः सूचित करते हुए बताया कि इस घटना से संबंधित यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो एवं साक्ष्य देना चाहता हो तो वह 02 फरवरी तक उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर किसी भी कार्य दिवस की अवधि में अपने सशपथ ब्यान अंकित करा सकता है।




