बदायूॅं जनमत। सड़क किनारे बकरी चरा रही नौ साल की बच्ची को बाइक से टक्कर लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन पहुंचे। बच्ची को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बच्ची कक्षा तीन की छात्रा थी।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव गोदी नगला निवासी नेकपाल की नौ साल की बेटी कक्षा तीन में पढ़ती थी। सोमवार को अवकाश होने की वजह से बच्ची बकरी चराने के लिए घर से गई थी। शाम करीब चार बजे सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। छात्रा की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।




