साहित्यकार कृष्ण चंद्र: बदायूं में फन और शख़्सियत विषय पर सेमिनार सम्पन्न

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर के क़ादरी दरगाह रोड हकीमगंज स्तिथ बैंक्वेट हॉल में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा प्रायोजित एवं सिदरा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में हिंदी और उर्दू साहित्य के प्रख्यात कथाकार और उपन्यासकार कृष्ण चंद्र के साहित्यिक जीवन और व्यक्तित्व पर केन्द्रित विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय था “कृष्ण चंद्र: फ़न और शख़्सियत” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी इशरत अली उर्फ़ चुन्ना मियां थे, जिन्होंने कृष्ण चंद्र की साहित्यिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मानवता का सच्चा पक्षधर बताया। उन्होंने कहा कि कृष्ण चंद्र ने अपने लेखन के माध्यम से समाज के हाशिये पर खड़े लोगों की पीड़ा को स्वर दिया। सेमिनार की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर मेराज उल हसन ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कृष्ण चंद्र की कहानियों की संवेदनशीलता, प्रतीकात्मकता और भाषा की सहजता को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी कहा कि कृष्ण चंद्र का साहित्य आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना अपने समय में था।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रबाब अंजुम ने किया। उन्होंने वक्ताओं का परिचय देते हुए कृष्ण चंद्र की साहित्यिक धारा की विविधताओं पर भी संक्षिप्त टिप्पणी की। कार्यक्रम में अर्जुन कुमार, फ़ारूख अली, इमरान ख़ान, तंज़ील ख़ान, ह्यूमन आज़ाद, हम्माद ख़ान, राशिद सुल्तानी, अमान खान आदि उपस्थित रहे।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *